नगरी, 11 अप्रैल (आरएनएस)। पीएमश्री शास. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगरी में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए 31.05.2026 की स्थिति में कक्षा पहली के लिए 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह तक की आयु सीमा निर्धारित है। इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक कर सकते हैं एवं ऑनलाइन आवेदन की पावती ऑफलाइन आवेदन फार्म के साथ उपरोक्त समयावधि में संस्था में जमा करना अनिवार्य होगा जिससे सत्यापन किया जा सके। बी.पी.एल. कार्ड धारक आवेदकों के लिए ऑनलाइन फार्म के साथ राशन कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा।
आवश्यक दस्तावेज:-
1.जन्म प्रमाण पत्र 2.जाति प्रमाण पत्र 3.निवास प्रमाण पत्र 4.राशन कार्ड की फोटो कॉपी
5 आधार कार्ड की फोटो कॉपी
6.माता-पिता का मोबाइल न.
7. दो पासपोर्ट साईज का फोटो
चयन लॉटरी पद्धति से दिनांक 9 मई 2026 दिन शनिवार को पालकों की उपस्थिति में शाला में सम्पन्न किया जाएगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

