रायपुर, 11 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर में पदस्थ 8 यातायात प्रभारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और सुचारू संचालन के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और यातायात प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। नए प्रभारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे और आम नागरिकों को राहत देंगे।
पुलिस विभाग के इस कदम से राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार देखने को मिल सकता है।
त्रिपाठी
देखे लिस्ट
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

