बालोद, 11 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के ग्राम खल्लारी से एक बेहद भावुक और दुखद घटना सामने आई है, जहां बेटे की मौत का गम सहन नहीं कर पाए एक पिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।मृतक की पहचान 40 वर्षीय नामदेव साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उनके 17 वर्षीय बेटे वेदप्रकाश की करीब तीन महीने पहले अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बताया गया कि उस समय वेदप्रकाश मोबाइल देख रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।बेटे की असमय मौत के बाद से ही नामदेव साहू गहरे सदमे में थे। परिजनों के मुताबिक, इस घटना के बाद उनकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हो गई थी और वे अक्सर तनाव में रहते थे।शनिवार सुबह करीब 9 बजे गांव के पथर्री तालाब के पास स्थित एक पीपल के पेड़ पर नामदेव का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बाद में अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा किया गया।पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि पारिवारिक सदमा और मानसिक तनाव कितना गहरा असर डाल सकता है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

