हरिद्वार,11 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जगजीतपुर में 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को देहरादून में दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे और रोड शो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड परियोजनाओं में शामिल है, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगा। तरुण बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और केंद्र सरकार की ओर से राज्य को अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी गई है। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा की बात अब साकार होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल, निपेंद्र चौधरी, तरुण नैय्यर, रेशु चौहान, जसवीर बसेड़ा, लोकेश पाल, तेलुगु राम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा, अभिनव चौहान, रिशु मनोज शर्मा, अंशु कुमार, लक्ष्मण सिंह नागर, शिवम त्यागी, रेनू शर्मा, डॉ. चित्रा शर्मा, पारुल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

