हरिद्वार,11 अपै्रल (आरएनएस)। जिले में घर पर होने वाले प्रसव (होम डिलीवरी) की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएमओ डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में विकासखंड बहादराबाद के उन क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया, जहां घर पर प्रसव के मामले अधिक पाए जाते हैं। अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, जिनके तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभ दिए जाते हैं के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की कि सुरक्षित प्रसव के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों का ही चयन करें। सीएमओ डॉ.आरके सिंह ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में होम डिलीवरी पूरी तरह से रोकना सुनिश्चित करें। प्रत्येक गर्भवती महिला का पंजीकरण कर नियमित जांच एवं समय पर संस्थागत प्रसव कराया जाना प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

