रुड़की ,11 अपै्रल (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक डॉ तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोडऩे में इस संस्था का बड़ा योगदान है। सकारात्मक सोच हमेशा फलीभूत होती है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन असहाय लोगों की सेवा को समर्पित है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

