=अजय चक्रधारी=
बलरामपुर ,12 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के गजाधरपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत जामटोली घाट में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायल एवं मृतक को खाई से बाहर निकाला। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार घाटी क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा उपायों और डिवाइड संकेतक बोर्ड के अभाव के कारण यह दुर्घटना हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

०००

