बिलासपुर, 12 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट रजिस्ट्री में कार्यरत 25 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए पदोन्नत कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक की है।
जानकारी के अनुसार, पदोन्नति पाने वालों में स्टाफ कार चालक, रिकॉर्ड से जुड़े कर्मचारी, चपरासी सहित अन्य श्रेणी-ढ्ढङ्क के कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें वेतन मैट्रिक्स के लेवल-4 में कनिष्ठ न्यायिक सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक यह पदोन्नति कार्यवाहक (एडहॉक) रूप से दो वर्ष की अवधि के लिए दी गई है, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। पदोन्नति का अनुपात 1:3 के आधार पर निर्धारित किया गया है।
जारी सूची में किरण कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, लक्ष्मण यादव, चंद्र शेखर पांडेय, ईश्वर चंद्र यादव, राज कुमार, प्रवीण कुमार श्रीवास, कविता पटेल, संजय कुमार, बबली श्रीवास, अमित कुमार, सनत कुमार वस्त्रकार, ज्ञान सागर साहू, प्रवीण कुमार, अन्नपूर्णा ध्रुव, मनोज कुमार साहू, संजीव कुमार सिंह, कन्हैया लाल, हीरामुनि केरकेट्टा, दुर्गेश कुमार साहू, सीमा वर्मा, चमन गल्ले और सत्यमणि कुशवाह सहित कुल 25 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है।
इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और इसे उनके कार्यों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

