नईदिल्ली, 12 अपै्रल। प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग ने लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत हसिल कर ली है. संजू सैमसन की शतकीय पारी की बदौलत 212 रन बनाने के बाद चेन्नई ने दिल्ली को 20 ओवर में 189 पर ही समेट दिया. जिसका नतीजा ये हुआ की चेन्नई सुपर किंग ने 23 रनों से ये मैज जीत लिया. ये चेन्नई को अपने होम ग्राउंड पर लगातार 6 मैच हारने के बाद पहली जीत मिली है.
एम चिदंबरम में खेले गए मैच में टॉस हारने के बाद चेन्नई ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. टीम ने संजू सैमसन के 56 गेंद में नाबाद 115 रन और आयूष महात्रे के 36 गेंद में 59 रनों की बदौलत 2 विकेट पर 212 रन बनाए. इस दौरान सैमसन ने 15 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं महात्रे ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए.
जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 20 ओवर में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिसमें पाथुम निसांका के 24 गेंद में 41 और ट्रिस्टन स्टब्स के 38 गेंद में 60 रन सबसे अहम थे, लेकिन वो अपनी टीम को जीत के करीब नहीं पहुंचा सके. चेन्नई की तरफ से जेमी ओवरटन सबस सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके. इसके अलावा अंशुल कंबोज ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.
आईपीएल 2026 में पहला शतक जडऩे वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. ये सैमसन का चौथा आईपीएल शतक था जबकि चेन्नई की जर्सी में पहला. इसके अलावा सैमसन तीन अलग अलग फ्रैंचाइजी के लिए शतक बनाने वाले केएल राहुल के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दिल्ली, राजस्था और चेन्नई के लिए शतक बनाया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.
इम्पैक्ट प्लेयर: अकिल हुसैन
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा
इससे पहले आज के दिन खेले गए पहले मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दे दी. हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 28 गेंद में 74 रन बनाने की बदौलत 6 विकेट पर 219 रनो का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. जिसमें प्रियंस आर्या के 20 गेंद में 57 और प्रशसिमरन सिंह के 25 गेंद में 52 रनों की शानदार शुरुआत शामिल थी. उसके बाद आखिर में कप्तान अय्यर ने 33 गेंद में नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

