रांची, 12 अपै्रल। झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य के पांच खिलाडिय़ों का चयन वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है. यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 17 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें दुनिया भर के अनुभवी एथलीट हिस्सा लेंगे.
इस प्रतियोगिता में झारखंड से जिन पांच खिलाडिय़ों ने भारतीय टीम में जगह बनाई है उनमें लक्ष्मण राम, दशरथ महतो, अशोक महतो, अनु सिंह और मेरी मुंजनी शामिल हैं. इन सभी खिलाडिय़ों ने अपने-अपने खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है. इनके चयन से राज्य के खेल जगत में उत्साह का माहौल है और अन्य खिलाडिय़ों को भी प्रेरणा मिल रही है.
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी चयनित खिलाड़ी 15 अप्रैल 2026 को हटिया से कोलकाता के लिए रवाना होंगे, जहां से वे बैंकॉक के लिए प्रस्थान करेंगे. खिलाडिय़ों की इस यात्रा को लेकर उनके परिजन और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता खास तौर पर उन खिलाडिय़ों के लिए होती है, जिन्होंने लंबे समय तक खेलों में सक्रिय रहते हुए अपने अनुभव और फिटनेस को बनाए रखा है. ऐसे मंच पर झारखंड के खिलाडिय़ों का चयन होना राज्य के खेल विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
झारखंड मास्टर एथलेटिक्स संगठन के सचिव लक्ष्मण राम ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ खिलाडिय़ों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि राज्य के लिए भी गौरव का विषय है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे.
खिलाडिय़ों ने भी इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे. उनका लक्ष्य न सिर्फ पदक जीतना है, बल्कि झारखंड और भारत का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराना भी है.
वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाडिय़ों की भागीदारी राज्य के खेल इतिहास में एक और अहम अध्याय जोडऩे जा रही है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

