नईदिल्ली, 12 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ बेहतरीन शतक (115*) लगाया। इस सीजन की अपनी शुरुआती 3 पारियों में निराश करने वाले सैमसन ने आखिरकार चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में पहली बार बड़ी पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का कुल चौथा शतक साबित हुआ। उनकी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने 212/2 का स्कोर बनाया और मैच में 23 रन से जीत दर्ज की।
पारी की शुरुआत करते हुए सैमसन ने दूसरे ओवर में मुकेश कुमार के खिलाफ लगातार 2 चौके लगाए। उन्होंने एमए चिदंबरम स्टेडियम में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 62 रन और आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। उन्होंने 52 गेंद में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। वह 56 गेंदों में 115 रन बनाकर नाबाद रहे।
सैमसन अब आईपीएल में 5वें सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले (संयुक्त रूप से) बल्लेबाज बने हैं। उनसे ज्यादा शतक सिर्फ विराट कोहली (8), जोस बटलर (7), क्रिस गेल (6) और केएल राहुल (5) हैं। बता दें कि सैमसन के अलावा डेविड वार्नर, शुभमन गिल, और शेन वॉटसन ने लीग में 4-4 शतक लगाए हैं। इस सूची में पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने 3 शतक अपने नाम किए हैं।
सैमसन 2021 के बाद इस लीग में शतक लगाने में सफल हुए हैं। वह इस सीजन में शतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के किसी बल्लेबाज का यह दूसरा शतक है। इससे पहले 2012 के क्वालिफाइंग मैच में इसी मैदान पर मुरली विजय ने 113 (58) रन बनाए थे। यह सैमसन का तीसरी टीम से खेलते हुए शतक है। वह इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स से शतक जड़ चुके थे।
सैमसन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 181 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत के साथ 4,800 से अधिक रन बना लिए हैं। वह इस लीग में 26 अर्धशतकों के अलावा 4 शतक भी जड़ चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम 200 से अधिक छक्के दर्ज हैं। वह 350 से ज्यादा चौके भी लगा चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स से पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने के लिए 334 मैच की 317 पारियों का सहारा लिया। रोहित शर्मा (554), विराट कोहली (440) और सूर्यकुमार यादव (421) इस सूची में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं। कुल मिलाकर टी-20 प्रारूप में, सैमसन ने 30 से ज्यादा की औसत के साथ 8,500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 7 शतकों के अलावा 54 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स से रुतुराज गायकवाड़ (15) के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने शतक (115*) लगाया। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक (59) लगाया। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 20 रन बनाते हुए टीम को 212/2 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में पथुम निसांका (41) और केएल राहुल (18) ने 61 रन की साझेदारी की। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने निरंतर विकेट गंवाए और इस बीच ट्रिस्टन स्टब्स (60) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

