नईदिल्ली, 12 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (59) खेली। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 27 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम मैच में बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। आइए म्हात्रे की पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी करते हुए 62 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए म्हात्रे ने कप्तान संजू सैमसन (115*) का अच्छा साथ दिया और स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। इस दौरान म्हात्रे ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने सैमसन के साथ मिलकर 68 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई। वह 36 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए।
म्हात्रे ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। उन्होंने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 31.40 की औसत और 177.62 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन रहा है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 पारियों में 34.28 की औसत से 240 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

