रामानुजगंज, 12 अप्रैल (आरएनएस)। नगर के मां महामाया मंदिर के समीप कन्हर नदी पर बना एनीकट लंबे समय से तकनीकी खामियों और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की कमी के कारण सुर्खियों में रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल द्वारा लगातार इसकी मरम्मत, गेटों की संख्या बढ़ाने और घाट निर्माण की मांग उठाई जाती रही है।
जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने एनीकट के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए लगभग 3.5 करोड़ रुपए की स्वीकृति दिलाई है। इस कार्य के लिए वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया जारी है, जिसके पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कार्य को निर्धारित समयसीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। योजना के तहत एनीकट के गेटों की संख्या बढ़ाने, संरचना को मजबूत करने और आसपास घाट निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की उपयोगिता और सुंदरता दोनों में वृद्धि होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूर्ण होने से नगरवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड की ओर एवं छत्तीसगढ़ की ओर गेटों की संख्या बढ़ेगी वहीं एनीकट से महामाया मंदिर तक आकर्षक छठ घाट का निर्माण होगा।
गेटो की संख्या बढऩे रेट निकलेगा, स्टोरेज बढ़ेगा…….. एनीकट की गेटों की संख्या वृद्धि होने से निश्चित रूप से रेत और अधिक तेजी से निकल सकेगा जिससे स्टोरेज बढ़ेगा एवं नगर का जल स्तर में सुधार होगा वर्तमान में एनीकट का स्टोरेज मात्र 30 से 40 परसेंट की रह गया है।
अब उपयोगी साबित होगा एनीकट……. जब से एनीकट का निर्माण हुआ है तब से लेकर आज तक यह उपयोगी साबित नहीं हो सका है परंतु जिस प्रकार से प्लानिंग करके कार्य कराए जाने की योजना है उसे निश्चित रूप से अब यह उपयोगी साबित होगा।
सर्वे करने पहुंचे जल संसाधन विभाग के अधिकारी…. एक और टेंडर की प्रक्रिया चल रही है दूसरी ओर विभाग के अधिकारी लगातार एनीकट के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्य करण को बेहतर स्वरूप देने के लिए लगातार सर्वे कर रहे हैं ड्रोन से भी सर्वे किए जाने की योजना है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

