रायपुर 12 अप्रैल (आरएनएस) सड़क पर नशे में गाड़ी दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा सख्त अभियान चलाया कि रातों-रात 155 चालक कानून के शिकंजे में आ गए, 11 अप्रैल 2026 की रात 11 बजे से 1 बजे के बीच शहर के 9 अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने एक साथ चेकिंग शुरू की और दो घंटे के भीतर रिकॉर्डतोड़ कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत केस दर्ज कर दिया, इस पूरे ऑपरेशन की कमान यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त श्री विकास कुमार के हाथों में थी, जिन्होंने खुद मैदान में उतरकर अभियान को मॉनिटर किया, पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर के जरिए मौके पर ही जांच कर एक-एक कर नशे में वाहन चला रहे लोगों को पकड़ा और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी, आंकड़े चौंकाने वाले हैं क्योंकि साल 2026 में अब तक ऐसे मामलों की संख्या 2133 तक पहुंच चुकी है, जो रायपुर जिले के इतिहास में किसी भी पूरे साल में हुई कार्रवाई से ज्यादा है, यानी सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का खतरा तेजी से बढ़ रहा था और इसी को रोकने के लिए पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है, पुलिस साफ कर चुकी है कि यह अभियान सिर्फ चालान काटने के लिए नहीं बल्कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए चलाया जा रहा है, लगातार मिल रही शिकायतों और दुर्घटनाओं के जोखिम को देखते हुए अचानक चेकिंग की रणनीति अपनाई गई ताकि कोई भी लापरवाह चालक बच न सके, पुलिस ने नागरिकों से साफ अपील की है कि शराब पीकर वाहन चलाना सीधे मौत को न्योता देना है, अगर नशे में हैं तो खुद ड्राइव न करें बल्कि कैब लें या किसी जिम्मेदार व्यक्ति की मदद लें, ट्रैफिक विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि ऐसे सख्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई होगी,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

