जगदलपुर 12 अप्रैल (आरएनएस) उत्तर बस्तर कांकेर में तीन दिवसीय ताडोकी मेला इस बार सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा बल्कि यहां पुलिस ने जनजागरण का ऐसा अभियान चलाया जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देश पर कांकेर पुलिस की महिला रक्षा टीम सीधे मेले के बीच पहुंची और नुक्कड़ नाटक के जरिए शराब, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, साइबर अपराध और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की हकीकत को लोगों के सामने जीवंत तरीके से पेश किया, टीम ने बताया कि नशा कैसे परिवार और समाज को तोड़ता है, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कैसे जानलेवा बनती है और छोटी लापरवाही किस तरह बड़ी घटना में बदल सकती है, हर दृश्य ने भीड़ को सोचने पर मजबूर किया, इसके साथ ही महिलाओं और छात्राओं को अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी गई, मौके पर ही 20 से ज्यादा लोगों ने ऐप डाउनलोड किया और ऑनलाइन शिकायत करने का तरीका सीखा, पुलिस ने यह भी बताया कि कांकेर जिले में कई स्थानों पर शिकायत पेटियां लगाई गई हैं जहां महिलाएं और नागरिक बिना डर अपनी शिकायत या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दे सकते हैं, छात्राओं के साथ विशेष संवाद कर उन्हें गुड टच और बैड टच, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में सरल भाषा में समझाया गया, साथ ही आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस का डेमो देकर उन्हें जागरूक और आत्मविश्वासी बनाया गया, पूरे अभियान में पुलिस ने सीधे लोगों से जुड़कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का रास्ता बताया, अंत में कांकेर पुलिस ने साफ संदेश दिया कि नशे से दूर रहें, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 और महिला हेल्पलाइन 9479155925 पर दें, कांकेर पुलिस का यह प्रयास बता रहा है कि सुरक्षा सिर्फ कानून से नहीं बल्कि जागरूकता से आती है और जब समाज जागता है तो अपराध खुद कमजोर पड़ जाता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

