कबीरधाम 12 अप्रैल (आरएनएस) नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सूखे नशे के नेटवर्क पर सीधा प्रहार किया और 9 किलो 308 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई, मामला तब सामने आया जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भागुटोला क्षेत्र में अवैध गांजा रखा गया है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और मौके पर त्रिलोचन सिंह राजपूत पिता सीताराम राजपूत उम्र 49 वर्ष निवासी बिरनपुर, हाल पता भागुटोला को पकड़ लिया, तलाशी में उसके कब्जे से 9 किलो 308 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई, पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे यह गांजा चित्रकांत साहू पिता माईकलाल उम्र 35 वर्ष निवासी कांपा से मिला था, पुलिस ने बिना देरी किए सप्लाई चेन पर वार करते हुए चित्रकांत साहू को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 20(ख) और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर काम हो रहा है, कबीरधाम पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नशे के धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और हर कड़ी कार्रवाई के दायरे में आएगी, साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें,
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

