जशपुरनगर, 01 जुलाई (आरएनएस)। साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी ई-चालान के नाम पर लोगों से ठगी की घटनाएं बढऩे के बीच जिला परिवहन अधिकारी ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि ठग एसमएस, व्हाटसप और सोशल मीडिया के जरिए फर्जी ई-चालान के लिंक भेजकर लोगों की बैंकिंग और अन्य गोपनीय जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार, साइबर अपराधी भ्रामक लिंक भेजकर नागरिकों को फर्जी वेबसाइटों पर ले जाते हैं, जहां भुगतान के बहाने बैंक खाता, कार्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है। इस तरह की घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल पर भी लोगों को फर्जी पोर्टलों और संदिग्ध संदेशों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। जिला परिवहन अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी ई-चालान का भुगतान केवल भारत सरकार के आधिकारिक ई-चालान पोर्टल या संबंधित राज्य पुलिस एवं परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से ही करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या उस पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

