रायपुर 12 अप्रैल (आरएनएस) नशे के कारोबार का एक बड़ा और चौंकाने वाला नेटवर्क सामने आया है, जहां दिल्ली से कुरियर के जरिए गांजा और ओसियन ग्रो गांजा मंगाकर शहर में सप्लाई किया जा रहा था, लेकिन सिविल लाइन पुलिस की सतर्कता ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया, 11 अप्रैल 2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि कटोरा तालाब के पास एक युवक गांजा बेच रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया, पूछताछ में उसने अपना नाम रितिक पसरिचा (उम्र 26 वर्ष) निवासी दिलशाद गार्डन, दिल्ली और वर्तमान में अशोका हाईट्स मोवा रायपुर बताया, जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो अलग-अलग पैकेट में गांजा और ओसियन ग्रो गांजा बरामद हुआ, मौके पर ही 2.870 किलोग्राम गांजा, 0.114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, 3000 रुपये नगद, एप्पल कंपनी का आईफोन, प्लास्टिक जिपर पन्नी और दो मोबाइलनुमा इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए गए, जिसकी कुल कीमत करीब 3 लाख 62 हजार 600 रुपये आंकी गई, पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के माध्यम से यह नशा रायपुर मंगाता था, अब पुलिस कुरियर कंपनी से भी पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है, आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 20(बी) और 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक के आधार पर पूरे गैंग की एंड-टू-एंड जांच में जुट गई है, साफ है कि यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं बल्कि एक बड़े अंतर्राज्यीय नशा नेटवर्क की परतें खुलने की शुरुआत है,
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

