मालदा,12 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के मोथाबारी मामले में जांच कर रही एनआईए ने बड़ा एक्शन लेते हुए पहली गिरफ्तारी करने में कामयाबी पा ली है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट यानी आईएसएफ के पंचायत सदस्य गोलाम रब्बानी को पकड़ा है। इस गिरफ्तारी के बाद केस ने एक बार फिर तूल पकड़ा है और सियासी हलकों में भी सरगर्मी बढ़ गई है।
दरअसल, एनआईए इस केस में उन 7 न्यायिक अधिकारियों को कथित रूप से रोककर रखने और उन पर हुए अटैक की गंभीरता से जांच कर रही है। यह घटना सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर कई प्रश्न उठे थे। लेकिन अब एनआईए की एंट्री के बाद इन्वेस्टिगेशन और तेज हो गई है। एजेंसी इस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
इससे पहले इस मामले में लोकल पुलिस और सीआईडी ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, एनआईए की तरफ से की गई यह पहली गिरफ्तारी है, जिससे इशारा मिलता है कि एनआईए अब मामले को और गहराई से खंगाल रही है। आरोपियों का पता लगा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, आगामी दिनों में इस केस में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। एनआईए, कॉल डिटेल्स, डिजिटल साक्ष्यों और मौके पर उपस्थित लोगों से पूछताछ के आधार पर अपना एक्शन आगे बढ़ा रही है। इस पूरी घटना ने मालदा सहित पूरे पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।
अब सभी की नजर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए की अगले एक्शन पर टिकी हुई है, जिससे इस संवेदनशील केस में और बड़े खुलासे होने की आशा जताई जा रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

