आदिल हुसैन, राज वासुदेवा और निहारसिया रायजादा अभिनीत फिल्म मर्सी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का प्रीमियर लंदन के रिच मिक्स थिएटर में यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल 2025 में किया गया था। 24 अप्रैल को यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में अपनी मार्मिक कहानी से दर्शकों का दिल पिघलाने आ रही है। मितुल पटेल ने मर्सी के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। इसका निर्माण एवर क्लियर फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।
मर्सी निष्क्रिय इच्छामृत्यु के संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म है। ट्रेलर शेखर (राज वासुदेवा) की मार्मिक कहानी बयां करता है, जो अपनी बीमार मां को बचाने के लिए हर जद्दोजहत करता है। बाद में उसे उनके दुखों को दूर करने के लिए एक दर्दनाक फैसला लेना पड़ता है। आदिल ने आध्यात्मिक सलाहकार फादर जोएल का किरदार निभाया है। कुल मिलाकर यह फिल्म एक परिवार को उसके प्रियजन से बिछडऩे के नाजुक पलों को दिखाने आ रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

