सभा ने जताया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेश मेहता सहित टीम का आभार
सिरसा 13 अप्रैल (आरएनएस)। आरआई डिस्ट्रिक्ट 3090 के डिस्ट्रिक्ट रिस्पॉन्स ग्रांट के अंतर्गत, रोटरी क्लब सिरसा ग्रेस की ओर से सामुदायिक सेवा पहल करते हुए उत्तराखंड सभा, चत्तरगढ़पट्टी, सिरसा को आसपास के क्षेत्र के कल्याण के लिए एक फॉगिंग मशीन भेंट की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन भूपेश मेहता थे। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन देवेंद्र मिगलानी, डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सुरेश पाहुजा, क्लब प्रेसिडेंट सुरेश गोयल, सेक्रेटरी राजेश कुमार एवं अन्य सम्मानित रोटेरियन्स भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड सभा की ओर से अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, सचिव गणेश रावत, मुख्य संरक्षक हरिसिंह भंडारी, संरक्षक गोपाल सिंह खत्री, कोषाध्यक्ष कलन सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान कलन सिंह, बुद्धिचंद्र भोला, सलाहकार ठाकुर सिंह रावत, कार्यकारिणी सदस्य महेश शर्मा, रमन व प्रेम सैनी आदि गणमान्यजन मौजूद थे। इस दौरान सभा की ओर से अतिथिगणों का पारंपरिक स्वागत की कड़ी में पंडित जी द्वारा तिलक किया गया जिसके बाद सभी उपस्थितजनों ने भगवान श्री बद्रीनाथ
मंदिर में प्रार्थना की गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेश मेहता, डीएसए देवेंद्र मिगलानी एवं प्रेसिडेंट सुरेश गोयल ने रोटरी की प्रभावशाली सेवा परियोजनाओं एवं समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। मंच संचालन गणेश रावत द्वारा किया गया। उत्तराखंड सभा की ओर से अध्यक्ष आनंद सिंह रावत ने स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए रोटरी क्लब सिरसा ग्रेस का इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह फॉगिंग मशीन आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

