सरगुजा, 25 मई (आरएनएस)। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान जय सिंह और रामकुमार सिंह के रूप में हुई है, जो दारिमा थाना क्षेत्र के ग्राम महुआटिकरा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्तेदार के घर मेहमानी में जजगा गए हुए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

