सिरसा 13 अप्रैल (आरएनएस)। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की हरियाणा इकाई के प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह फरीदाबाद में संपन्न हुआ, जिसमें सिरसा जिला के अनेक पदाधिकारियों को भी शपथ दिलवाई गई। जिला सिरसा जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश सुथार बुढल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों में सामाजिक कार्यों को करने के लिए भारी उत्साह है और शीघ्र ही समाज को संगठित करने का अभियान चलाएंगे। भविष्य में राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए भी हमारा विशेष जोर रहेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि हम सब मिलकर भविष्य में विश्वकर्मा समाज के सभी समाज बंधुओं को एक मंच पर लाने का काम करेंगे क्योंकि संगठित समाज को ही सत्ता में हिस्सेदारी मिल सकती है। शपथ ग्रहण करने वालों में दिनेश कुमार चौपटा उपाध्यक्ष, रतिराम सुथार दड़बा कलां प्रचार मंत्री, शीशपाल सुथार सरपंच भरोखां संरक्षक, लीलाधर बबेरवाल रानियां प्रचार मंत्री, ओम प्रकाश फौजी जिला पार्षद रिसालिया खेड़ा उपाध्यक्ष, प्रेम सुथार सिरसा प्रचार मंत्री बलवान जांगड़ा रानियां उपाध्यक्ष, दयाराम माकड़ नंबरदार जोधपुरिया, संगठन मंत्री, भजनलाल कुलरिया रत्ताखेड़ा प्रचार मंत्री, रवि जांगड़ा खारिया उपाध्यक्ष, राजेंद्र बबेरवाल नाथूसरी चौपटा संगठन मंत्री, रामचंद्र नंबरदार हंजीरा प्रचार मंत्री, नानक कुलरिया ढूकड़ा संरक्षक, आशा राम कुलरिया उपाध्यक्ष ढूकड़ा, सुरेश कुलरिया ढूकड़ा प्रचार मंत्री, सुभाष बामणिया ढूकड़ा प्रचार मंत्री, अमीलाल मांडण चौटाला महामंत्री शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

