प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए वाले’नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में लाइव (सीधा प्रसारण) सुना गया। कार्यालय में उपस्थित महिलाओं ने टीवी पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर संविधान सभा के निर्णयों तक स्वतंत्र भारत की नींव रखने में भारत की नारी शक्ति ने असीमित योगदान दिया है। पंचायती राज संस्थाएं हमारे देश में महिला नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण हैं। और अब पंचायत से पार्लियामेंट पहुंचने का सफर आसान होने जा रहा है। हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया।
महिला आरक्षण बिल पर सालों तक बहस हुई वादे किए गए लेकिन नतीजा शून्य रहा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2023 में इस बिल को पारित किया गया। यह दर्शाता है पिछली सरकारों की नीयत क्या थी इस बिल को लेकर।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, चन्द्रा अहलूवालिया, दुर्गेश नंदिनी, रीता सिंह, स्वारिका भरद्वाज, रीता पासवान, रीता वर्मा, नीलम त्रिपाठी, प्रिया कैथवास, सीमा श्रीवास्तव, कंचन लता, प्रियंका पाराशर, अनीता पांडे, नीतू केसरवानी, आभा मधुर एवं अन्य मातृशक्ति मौजूद रहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

