० कलेक्टर, सीईओ पहुंचे ग्राम बरौदा, किया पौधरोपण
रायपुर 02 जुलाई (आरएनएस)। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जीरामजी अधिनियम (विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)) का आज शुभारंभ हुआ। जिले के सभी 408 पंचायतों में इसकी शुरूआत की गई, इसका अवलोकन करने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम बरौदा पहुंचे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे भी शामिल हुए।
कलेक्टर और सीईओ ग्राम बरौदा के मुक्तिधाम परिसर में वीबी जीरामजी अधिनियम के तहत मुनगे एवं अमरूद के पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने इस परिसर के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। इस परिसर में आज 250 से अधिक पौधे रोपे गए, योजना के तहत 40 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। इस अवसर पर धरसींवा जनपद सीईओ श्री आशीष केशरवानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

