एनएचएआई व डीपीआर बनाने वाली कम्पनी के अधिकारियों के साथ मिर्जापुर मार्ग का किया निरीक्षण
प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। सांसद उज्जवल रमण सिंह लैप्रोसी चौराहे से माण्डा रोड तक विभिन्न स्थानों पर रूक कर एनएचएआई के अधिकारियों को सुझाव दिया। जिसमें लेप्रोसी चौराहे से सड़क को एलिवेटेड कर सरस्वती हाईटेक पर गिराए जिससे नैनी लोगों के मकान दुकान को नुकसान न हो, सड़क चौड़ीकरण से और सरस्वती हाईटेक पर बड़ा चौराहा बनेंगे जिससें इनर रिंग रोड़ से कनेक्ट हो जाय। इसी क्रम में मुंगारी टोल प्लाजा को चौड़ा किया जाय। कठौली, जनवार,बंधवा, डेल्हावा, पौसिया, अमोरा, लखनपुर, बिसजन तक बाईपास बनने से मेजा रोड़ जाम से निजात मिलेगी।
सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कहा कि सांसद उज्जवल रमण सिंह ने डीपीआर बनाने वाली कम्पनी के अधिकारियों को दो सुझाव दिए जिसमें अरैल से लेकर मिर्जापुर तक गंगा पथ का निर्माण गंगा जी के किनारे रिवर फ्रंट हाईवे का निर्माण में जमीन अधिग्रहण मे भी दिक्कत नहीं होगी क्योंकि वो अधिकतर कछार हैं दूसरा हर साल बाढ़ से होने वाले नुकसान पर रोक लगेगी।
दूसरा सुझाव नैनी से मिर्जापुर तक जितने बाजार पड़ते हैं वहाँ ऐलिवेड सड़क फ्लाईओवर का निर्माण हो। जिससे सड़क चौड़ीकरण में कम से कम नुकसान हो।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

