प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धां सुमन अर्पित किए।
सोमवार अपराह्न चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में कहा गया कि मोहसिना राष्ट्रीय राजनीति में उभरने वाली प्रमुख मुस्लिम महिला नेताओं में एक ऐसी बिड़ली नेता थी जो चारों सदन की सदस्य रही। उनका सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक था जो लंबे समय तक याद किया जाएगा, वे आने वाली पीढिय़ों की के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। जहां उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार में वह विभिन्न विभागों की मंत्री रही वही संगठन में कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य, राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ-साथ आपातकाल के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। उनके निधन से एक अज़ीम शख्सियत का अंत हो गया।
शोक व्यक्त करने वालों में यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, जिय़ा उबैद, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, अफऱोज़ अहमद, मानस शुक्ला, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, नयन कुशवाहा, तबरेज़ अहमद, प्रतिमा त्रिपाठी, शकील अहमद, राजकुमार शुक्ला सरताज़ मोहम्मद, डॉ अनिल गौड़ श, नफीस कुरेशी, कामेश्वर सोनकर मुख्तार अहमद बृजेश गौतम मो.जावेद, देवेंद्र कुमार, रिजवाना बेगम, केशव पासी नसरीन बानो, राकेश श्रीवास्तव आदि थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

