प्रयागराज 13 अप्रैल (आरएनएस)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में रविवार देर रात एक राजगीर का शव उसके घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। देर रात पत्नी की चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजगीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर निवासी राकेश सरोज (38) पेशे से राजगीर थ। परिजनों के मुताबिक, राकेश के अधिक शराब पीने को लेकर घर में पत्नी से अक्सर विवाद होता था। बड़े भाई संतोष ने बताया कि रविवार को भी राकेश ने अत्यधिक शराब पीने के बाद पत्नी कुसुम से विवाद किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर रात करीब डेढ़ बजे जब पत्नी की नींद खुली तो उसने राकेश को पंखे के सहारे लटकता हुआ देखा।
पत्नी की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों की भी नींद खुली तो देखा किया राकेश का शव साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। भाई ने बताया कि घटना के समय राकेश की बेटी अंजली और दो बेटे अमित व आदित्य ननिहाल केशवपुर में थे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

