कुशीनगर, 13 अप्रैल (आरएनएस)। विश्व हिन्दू महासंघ जनपद इकाई कुशीनगर द्वारा संगठन के 46 वें स्थापना दिवस को भव्य आयोजन करके मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पडरौना नगर के महाराणा प्रताप चौक पर हिंदूवादी नेताओं ने सर्वप्रथम महाराणा प्रताप के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया तथा इसके बाद वन्दे मातरम् शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता सुभाष चौक पहुंचे। इस दौरान डीजे पर जय श्री राम का उदघोष चलता रहा। सुभाष चौक पहुंचे सभी पदाधिकारियों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश राजन जायसवाल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विश्व हिन्दू महासंघ अपना 46 वा स्थापना दिवस मना रहा है। साथ ही वंदेमातरम गीत के 151वी वर्षगांठ पर वंदेमातरम शोभा यात्रा भी निकाला गया है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले संगठन ने पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भिजवाया गया था। जिसमें जिले में किसी एक चौराहे को वंदेमातरम चौक घोषित कराने का निवेदन किया गया था। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ हिन्दू समाज की एकता अखंडता के साथ हिन्दू समाज में फैली जाति मतभेद को खत्म कर एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर संभाग प्रभारी डॉ कमलेश शाही, संतोष जायसवाल, नरेन्द्र मिश्र, कैलाश कुशवाहा, पवन सिंह, भेखा गुप्ता, राजकुमार चौरसिया, अक्षय साहनी, राजकुमार गुप्ता, शिवसेना हिन्दुस्तान के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता,
छोटेलाल मौर्या, जयचंद कुशवाहा, बलराम, छोटू, नवेंदु गिरी, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार सोनी, मंटू कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

