—- गांव में उबाल, एसआईटी जांच की मांग।
कुशीनगर, 13 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र में मासूम के साथ हुई दरिंदगी का मामला तूल पकडते जा रहा है। आरोपी प्रधानाध्यापक नईमूदीन अंसारी की गिरफ्तारी के बाद जांच की परतें खुलने लगी हैं और हर परत के साथ सिस्टम की लापरवाही भी बेनकाब होती दिख रही है।
पुलिस की पूछताछ में कई अहम बिंदु सामने आ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि घटना वाले दिन स्कूल परिसर में निगरानी व्यवस्था लगभग न के बराबर थी। अब पुलिस यह भी खंगाल रही है कि क्या आरोपी पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। स्कूल के स्टाफ और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ जारी है।
इनसेट– मेडिकल रिपोर्ट बनेगी केस की धुरी– जिला अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। लेकिन मासूम पीडिता गहरे सदमे में है। डॉक्टरों की टीम हर पल नजर बनाए हुए है। अब सबकी निगाह मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी है। जो इस केस की सबसे मजबूत कड़ी साबित हो सकती है।
बताया जा रहा है कि पीडि़त परिवार अभी भी भय और तनाव के साए में है। परिजनों ने प्रशासन से सुरक्षा और त्वरित न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि हमारी बच्ची के साथ जो हुआ। उसके बाद भरोसा ही टूट गया है।
इनसेट– सड़क से सोशल मीडिया तक उबाल– गांव में गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। सोशल मीडिया पर भी लोगों का आक्रोश फूट रहा है। हर ओर एक ही आवाज सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, फासी की सजा चाहिए।साथ ही एसआईटी जांच की मांग भी जोर पकडऩे लगी है। सवाल यह है कि क्या स्कूल अब भी बच्चों के लिए सुरक्षित जगह हैं? जिस शिक्षक पर बच्चों के भविष्य संवारने व सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही अगर हैवान बन जाए, तो व्यवस्था की विश्वसनीयता खुद कटघरे में खड़ी हो जाती है।
ज्ञातव्य हो कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के विरवट कोन्हवालिया गांव की 5 वर्षीय मासूम रोज की तरह शुक्रवार को अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढऩे गई थी, लेकिन बदहवास हालत में जब वह घर लौटी तो उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के मुताबिक बच्ची के शरीर से खून निकल रहा था और वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को नजदीकी अस्पताल मे ले गये जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिर परिजन नाजुक स्थिति मे मासूम को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहा बच्ची इलाज जारी है।
इनसेट– मां-बाप ने लगाया हेडमास्टर पर दुष्कर्म का आरोप– पीडि़ता के माता-पिता का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक नईमुद्दीन अंसारी ने
उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। घटना जैसै ही जंगल में आग की तरह फैल गया। पुलिस हरकत में आ गयी और मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक नईमुद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

