कुशीनगर, 13 अप्रैल (आरएनएस)। निराला शब्द संवाद मंच पडरौना कुशीनगर और हिन्दी साहित्य भारती गोरक्ष प्रान्त गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में उदित नारायण इण्टरमीडिएट कालेज के सभागार में आयोजित वार्षिक समारोह में जहां देश विदेश के साहित्यकार, पत्रकार सम्मानित किये गये वहीं हिन्दी साहित्य भारती गोरक्ष प्रान्त गोरखपुर से सम्बन्धित पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गई। सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि माता पिता सेवा सम्मान से तदनुरूप व्यक्तित्व को सम्मानित कर समाज को एक सन्देश देने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा वैदिक मन्त्रों से मां वीणा वादिनी के चित्र पर पुष्पार्जन से हुआ। गणेश वन्दना सुप्रसिद्ध गायिका अनिता मिश्रा, सरस्वती वन्दना डॉ गीता पाण्डेय अपराजिता व स्वागत गीत माधुरी मधु द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच के संरक्षक डॉ सुधाकर तिवारी, अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, मदन मोहन पाण्डेय, डॉ संजय मिश्र, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, भूपेन्द्र राय गंवार व राणा प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश महासचिव डॉक्टर अमरनाथ द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि साहित्य साधना समाज सेवा का अंग है।इससे आत्मचिंतन व आत्मबोध के साथ सामाजिक परिवेश का सजीव चित्रण होता है। हिन्दी सेवा राष्ट्र सेवा है। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर गौरव तिवारी ने जहां इस कार्यक्रम की सराहना की वहीं ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित कर साहित्य के प्रति समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने महर्षि बाल्मीकि का उदाहरण प्रस्तुत कर कहा कि कविता घटना क्रम की उत्पत्ति होती है। उन्होंने निराला से सम्बन्धित कई उद्धरण प्रस्तुत किये है और उपस्थित साहित्यकारों से सीख लेने पर बल दिया। उन्होंने साहित्य के विविध काल के उद्धरणों से साहित्यकारों के लेखन प्रवृत्ति को प्रवृत करने पर बल दिया। वहीं हिन्दी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद वाजपेई ने वर्तमान परिवेश में हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्थान की अवधारणा एवं हिन्दी को राष्ट्रभाषा गौरव हेतु सतत प्रयास पर बल दिया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉक्टर वैद्यनाथ मिश्र ने वैदिक मन्त्रों से वक्तव्य प्रारंभ कर भोजपुरी को कैसे संस्कृत भाषा में अनुवाद कर सस्वर पढ़ा जाता या गाया जाता है। उदाहरण के साथ प्रस्तुत किया। उपस्थित समूह को खूब भाया। उन्होंने मातृभाषा के बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों को साहित्यिक आचरण के साथ दैनिक आचरण को तदनुरूप अनुचरित करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि दिवंगत साहित्यकारों को जीवन्त रूप प्रदान करने के लिए उनके नाम दिया जाने वाला सम्मान समाज को एक दिशा देगा। कार्यक्रम में नेपाल से विजय किशोर पाण्डेय को निराला शिखर सम्मान, डॉ गीता पाण्डेय अपराजिता को निराला श्री, अनिता मिश्रा को मोती बी ए, डॉ दुर्गा पाण्डेय को गोपी कृष्ण चतुर्वेदी थे कि बाबू सम्मान, अशोक कुमार शर्मा को अछयवर दीक्षित सम्मान, प्रीति पाण्डेय को माधव मधुकर सम्मान, दिनेश गोरखपुरी को डा0 लल्लन मिश्र सम्मान, नन्दलाल मणि त्रिपाठी को डा0 धर्मरक्षित सम्मान, प्रार्थना राय को गोरख पाण्डेय सम्मान, क्षमा श्रीवास्तव को विश्वनाथ पाण्डेय राहगीर सम्मान, सुधीर श्रीवास्तव को जनार्दन पांडेय अनुरागी सम्मान, सिद्धीनाथ शर्मा वाराणसी को योगेन्द्र नारायण चतुर्वेदी सम्मान, आकाश महेशपुरी को भगवती प्रसाद खेतान सम्मान, निरालाश्री सम्मान से सोमदत्त ओझा सोमेश, देवेन्द्र बंगाली सम्मान डॉ सुभाष यादव को, भागवत पाण्डेय देहाती सम्मान डॉ मधुसूदन पाण्डेय को, निराला काव्यश्री सम्मान से शिवनाथ सिंह शिव, शिवकुमार सिंह, डॉ इन्द्र बहादुर भदौरिया सभी रायबरेली, इन्द्रजीत तिवारी निर्भिक गाजीपुर, अखण्ड प्रताप सिंह गहमरी, डॉ0 विदुषी बहाना, डॉ0 वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर प्रयागराज, डॉ0 के पी कुलश्रेष्ठ दिल्ली, रामनाथ वर्मा रायबरेली के अतिरिक्त रीतु पाण्डेय, त्रिधा प्रयागराज को मनोहरा देवी सम्मान से, हिन्दी साहित्य भारती सेवा सम्मान से शैलेश कुमार उपाध्याय, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, फिरोज अश्क वन्दना सूर्यवंशी, वन्दना मिश्रा, बलराम राय, ईश्वरचन्द्र वाचस्पति, सौदागर सिंह, जीज्ञासु, डॉ0 मोहन पाण्डेय, डॉ0 रामानुज द्विवेदी सहित अन्यान्य सम्मानित किये गये। श्रवण कुमार सम्मान से शैलेन्द्र दत्त शुक्ल व कुला देवी मातृ सेवा सम्मान से श्रीमती लीलावती देवी व राजमति देवी मातृ सेवा सम्मान पार्वती देवी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 इन्द्र बहादुर सिंह भदौरिया व संचालन डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में डॉ ओम प्रकाश द्विवेदी ओम द्वारा लिखित विविधा, स्मृति, फायकु पर आधारित डॉ शिवेश्वर पाण्डेय की पुस्तक, मऊ की डॉ0 आराधिका राय की लिखित बच्चों के लिए कहानियां, बंगाल के विप्लव दास की लिखित किताब भारत क्यो निशाने पर का विमोचन हुआ।
कार्यक्रम को डॉक्टर प्रेमचन्द्र सिंह, जीतेन्द्र पाण्डेय जौहर, सम्पादक डॉक्टर शिवेश्वर पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान चेयरमैन विनय जायसवाल ने उपस्थित साहित्यकारों को अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ0 सुधाकर तिवारी, मदन मोहन पाण्डेय, डॉ0 कालिंदी तिवारी, डॉ0 संजय मिश्र, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, भूपेन्द्र राय गंवार, सुधीर शाही, राणा प्रताप सिंह, सुमन्त दूबे, दुर्गा दयाल, हरिशंकर चौबे, मनोज मिश्रा, शैलेश उपाध्याय व आदित्य गुप्ता सहित कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बिहार, प्रयागराज, रायबरेली, वाराणसी, दिल्ली व लखनऊ से आये साहित्यकार उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

