लखनऊ 13 अप्रैल (आरएनएस )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5-कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करते हुए आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो और लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए, जिससे आमजन को समय पर राहत मिल सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

