रांची 13 अप्रैल (आरएनएस)। बोकारो की निवासी सोनामणि पांडे, 59 वर्ष, जो हाई लेवल सीओपीडी से पीडि़त एवं अत्यंत गंभीर स्थिति में थीं, इनका इलाज पहले बोकारो के अस्पताल में चल रहा था, वहाँ उनको बोला गया कि बिना वेंटिलेटर के ये नहीं रह सकती। इसके बाद उन्हें ऑर्किड मेडिकल सेंटर रांची के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. निशिथ कुमार के पास रेफर किया गया। ऑर्किड हॉस्पिटल में डॉ. निशिथ कुमार के देखरेख में उनका सफलतापूर्वक ट्रेकियोस्टॉमी किया गया और समुचित उपचार के बाद अब वे पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज की गई हैं। वर्तमान में उन्हें वेंटिलेटर की कोई आवश्यकता नहीं है। मरीज के स्वस्थ होने पर उनके परिजन अत्यंत प्रसन्न हैं, यह सफलता ऑर्किड मेडिकल सेंटर की उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और विशेषज्ञ टीम की दक्षता को दर्शाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

