आजमगढ़ 13 अप्रैल(आर एन एस)जनपद में भारत सरकार के निर्देशानुसार रुशठ्ठद्दद्बह्लह्वस्रद्बठ्ठड्डद्य ्रद्दद्गद्बठ्ठद्द स्ह्लह्वस्र4 द्बठ्ठ ढ्ढठ्ठस्रद्बड्ड (रु्रस्ढ्ढ) अर्थात भारत में बढ़ती आयु पर दीर्घकालिक अध्ययन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। यह सर्वे 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के व्यापक आकलन हेतु संचालित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने अवगत कराया कि इस सर्वे का उद्देश्य उक्त आयु वर्ग के व्यक्तियों की वास्तविक स्थिति को समझना है, ताकि बढ़ती आयु के साथ उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कमजोरी एवं मानसिक तनाव आदि के संबंध में सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके। साथ ही यह भी जाना जाएगा कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं, पारिवारिक सहयोग एवं आर्थिक सहायता किस स्तर पर उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, नई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करने तथा अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
यह सर्वे भारत सरकार द्वारा नामित संस्था ढ्ढठ्ठह्लद्गह्म्ठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य ढ्ढठ्ठह्यह्लद्बह्लह्वह्लद्ग द्घशह्म् क्कशश्चह्वद्यड्डह्लद्बशठ्ठ स्ष्द्बद्गठ्ठष्द्गह्य (ढ्ढढ्ढक्कस्), मुंबई के निर्देशन में कराया जाएगा, जिसके अंतर्गत नामित एजेंसी द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि सर्वे टीम को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए सहयोग प्रदान करें, ताकि यह महत्वपूर्ण सर्वे सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान एकत्र की गई सभी सूचनाएं पूर्णत: गोपनीय रखी जाएंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

