मृतक हरैया विकासखंड के बरगदवा माफ़ी गांव मे सफाईकर्मी पद पर था तैनात..
बस्ती 13 अप्रैल (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के विठलापुर गांव स्थिति नहर के माईनर में एक 40 वर्षीय सफ़ाई कर्मी का शव बोरे में भरकर फेका मिला है। पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है । ग्रामीणों द्वारा घटना में हत्या की आशंका जाताई जा रही है सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे उक्त गांव के ग्रामीण गेहूं की मडई के लिए सिवान में गए थे तो देखा की गांव के बगल नहर के माईनर में एक शव फेका हुआ दिखाई दिया व्यक्ति का कमर से पैर तक दिखाई पड रहा था जब की उसका सिर जो खून से लथपथ था कमर तक बोरे में भरा हुआ था इस बात की सूचना ग्रामीणों में फैली तो लोगो का हुजूम जम गया। मौके पर पहुंचे लोगो ने मृतक व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के अकला गांव के दड़वापुर निवासी विनय वर्मा पुत्र रामफेर वर्मा (40वर्ष ) के रूप में की। जब की मृतक की हरैया विकास खंड के बरगदवा माफ़ी गांव में सफाईकर्मी के पद तैनाती थी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष चन्दन कुमार शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रहे है
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

