अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म चांद मेरा दिल फिर से चर्चा में है। हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का पहला टीजर वीडियो जारी किया गया था, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। अब निर्माताओं ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को लेकर अपडेट साझा किया है। बता दें, चांद मेरा दिल एक म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। विवेक सोनी ने इसके निर्देशन की जिम्मेदारी उठाई है।
धर्मा प्रोडक्शन ने पोस्ट के जरिए बताया है कि फिल्म का टाइटल ट्रैक 14 अप्रैल को जारी किया जाएगा। दरअसल, पहले इसे 13 अप्रैल को जारी किया जाना था, लेकिन दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन (12 अप्रैल) के कारण योजना में बदलाव किया गया है। इस फिल्म के जरिए करण जौहर एक बार फिर प्यार, पागलपन और दर्द भरी प्रेम-कहानी पर्दे पर लाने को तैयार हैं। यह 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

