अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। इसका मतलब है कि अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे अपने माता-पिता के साथ यह फिल्म देख सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म को सर्टिफिकेट मिलने से पहले सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव करने को कहा, जिन्हें निर्माताओं ने मान लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी निर्माताओं ने कुछ सीन हटाने को कहा है। उन्होंने कुल 63 सींस हटाए। सबसे बड़ा कट ‘ओ सुंदरीÓ गाने के एक सीन का था, जो पूरे 1 मिनट 12 सेकंड का था।
‘ओ रे ओ सांवरियाÓ गाने से भी 27 सेकंड काटे गए। इन सब कट्स के बाद फिल्म की लंबाई 10 मिनट 5 सेकंड कम हो गई। अब फिल्म की फाइनल लंबाई है 2 घंटे 44 मिनट 52 सेकंड है।
फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भूत बंगला के पेड प्रिव्यू शोज 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू के अलावा कई कलाकार नजर आएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

