रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चौथे हफ्ते में घरेलू कमाई भले ऊपर-नीचे देखने को मिली हो, लेकिन वीकेंड पर इसने रफ्तार को बनाए रखा। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 1,100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 25 दिनों के अंदर कुल 1,712.98 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिखाया है। आइए जानते हैं ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 ने रिलीज के 25वें दिन, यानी रविवार को 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं 24वें दिन, यानी शनिवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार को बनाए रखते हुए फिल्म ने कुल 1,083.67 करोड़ रुपये की कमाई की है। जल्द ही यह भारत में 1,100 करोड़ रुपये के क्लब में दस्तक देने वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।
धुरंधर 2 पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह भारत की पहली ऐसी फ्रैंचाइजी बन गई है जिसने 3,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। पहली किस्त ने वैश्विक स्तर पर 1,307.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं सीक्वल ने विश्वस्तर पर 1,700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसके बाद 2 भागों वाली इस फ्रैंचाइजी ने विश्वस्तर पर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं।
धुरंधर 2 1,700 करोड़ कमाने के बावजूद अभी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से पीछे है। इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,742 करोड़ रुपये है, जिसे पार करने के लिए धुरंधर 2 कमर कस रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

