कोरबा, 14 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में गबन का मामला सामने आया है।
तुलसी नगर सब स्टेशन में पदस्थ संविदा कर्मी हरीश कुमार पर 20 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। आरोप है कि उसने अधिकारी से ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाकर उसमें अपना खाता नंबर भर लिया और राशि अपने खाते में जमा करा ली। प्रारंभिक जांच में छह सेवानिवृत्त कर्मचारियों के करीब 20.58 लाख रुपए के गबन की पुष्टि हुई है।
मामला तब उजागर हुआ जब एक कर्मचारी को ग्रेच्युटी नहीं मिली और उसने शिकायत की। फिलहाल जांच जारी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

