०गेट के बाहर विरोध, भारी पुलिस बल तैनात
सक्ति,14 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार अब इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 3 से बढ़कर 8 हो गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर अभी भी घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए इस धमाके के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसा इतना भयानक था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

