जांजगीर-चांपा, 14 अप्रैल (आरएनएस)। जांजगीर-चांपा जिले में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार हथियार भी बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक सोनवान (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 25 भाठापारा जांजगीर एवं गौरव किरण (19 वर्ष) निवासी ग्राम घनवा जांजगीर शामिल हैं।
जिले की पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि केरा रोड स्थित देशी शराब भट्टी के पास कुछ युवक हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से दो धारदार हथियार जब्त किए गए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर तथा आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह और लीला साहू का विशेष योगदान रहा।
त्रिपाठी
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

