कोंडागांव, 14 अप्रैल (आरएनएस)। संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत, पूर्व में दिनांक 06/04/2026 को राज्य नीति आयोग की संयुक्त संचालक डॉ. भावना दीक्षित द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के भ्रमण के दौरान बच्चों के पोषण में विविधता लाने हेतु एक दिन दक्षिण भारतीय नाश्ता प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देश के परिपालन में मंगलवार को नीति आयोग कंसल्टेंट संतोष कुमार सितारे की अध्यक्षता में कोंडागांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बच्चों को नाश्ते में दक्षिण भारतीय व्यंजन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा उन्हें संतुलित एवं विविध आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पोषण स्तर में सुधार एवं भोजन में विविधता सुनिश्चित करना है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

