बीजापुर, 14 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर के निर्देशन और डाइट प्राचार्य वेंकट रमन के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में बीजापुर जिले के चारों विकासखंड के 48 बीआरजीएस का एफएलएन अंतर्गत नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्राथमिक शिक्षकों का जिला स्तर पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण (ब्लेंडेड मोड में) 06 से 08 अप्रैल तक तीन दिवस ऑनलाइन एवं 09 से 13 अप्रैल तक पांच दिवस ऑफलाइन प्रशिक्षण एससीईआरटी द्वारा प्रशिक्षित डीआरजी के माध्यम से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बीजापुर में डाइट फेकल्टी एवं विकासखंडों से आए शिक्षकों की उपस्थिति में प्री टेस्ट ,पूजा अर्चना एवं सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ होते हुए संपन्न हुआ। जिले के सभी विकासखंड से चयनित शिक्षकों का डीआरजीएस के माध्यम से राज्य से प्रदाय समय सारणी अनुसार, दिवसवार नवीन पाठ्यपुस्तकों का परिचय एवं महत्व और रूपरेखा बताते हुए प्रथम दिवस हिंदी, द्वितीय दिवस हिंदी ,आकलन ट्रैकर भरना, खेल योग शिक्षा एवं हमारा अद्भुत संसार, तृतीय दिवस गणित ,चुनौती एवं चुनौती आधारित आकलन , चतुर्थ दिवस अंग्रेजी ,बहुकक्षा शिक्षण एवं रूत्रञ्ज पंचम दिवस कला शिक्षा एवं परख,नैतिक मूल्य एवं संस्कार आदि विषयों के अंतर्गत सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा परिचर्चा कर, प्रस्तुतीकरण के साथ समझ विकसित किया गया एवं आंकलन के तरीकों को भी बताया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस डाइट प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों से चर्चा परिचर्चा करते हुए, नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित बीआरजीएस प्रशिक्षण के महत्व, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का विकास आदि के बारे में विस्तार से बताया और शिक्षक प्रशिक्षण में बताई गई जानकारियों को विद्यालय में बेहतर रूप से संचालित करने का अनुरोध किया। प्रशिक्षण के डीआरजीएस राजकुमार मोडियम, पवन सिन्हा, चिम्मनलाल चंदेल, सुनील साहू, दुर्गेश साहू, दीपिका शिवारे एवं सीमा साहू द्वारा एससीईआरटी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रदाय कर सभी विषयगत अवधारणाओं को ब्लाकों/शालाओं में बेहतर ढंग से करवाने हेतु प्रेरित किया। प्री टेस्ट एवं पोस्ट टेस्ट का आयोजन भी हुआ। तत्पश्चात प्रमाण पत्रों का वितरण कर सभी की उपस्थिति में फोटो सेशन के साथ प्रशिक्षण का समापन हुआ।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

