-गाय और युवक का चल रहा उपचार
सोहावल-अयोध्या 14 अप्रैल (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र के गाँव तहसीनपुर के मजरे कटरा में मंगलवार की दोपहर अचानक लगी एक मड़ई में आग की चपेट में आने से एक गाय और एक युवक झुलस गये। गंभीर रूप से घायल दोनों का इलाज चल रहा है। राज बहादुर यादव के घर पशु स्थल में लगी इस आग का कारण किसी के द्वारा फ़ेंकी गयी बीड़ी की चिंगारी को माना जा रहा है। जिससे तेज हवा के चलते पूरी मड़ई चपेट में आने में देर नहीं लगी। इसमें बंधे मवेशी को बचाने में युवक भी झुलस गया। फायर सर्विस प्रभारी प्रीतम ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

