अयोध्या 14 अप्रैल (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय की छात्राओं को जेंडर सेंसिटिविटी एवं समानता के अधिकार के विषय में जागरूक किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के तत्वाधान में तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार उच्च शिक्षण संस्थानों में च्व्ैभ् एक्ट का सही तरह से प्रचार प्रसार एवं लागू करने की दिशा में यह कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं डॉ. प्रतिभा सिंह, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. प्रतिभा सिंह जी ने इस अवसर पर सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को नारी शक्ति वंदन के विषय में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा रचित शपथ दिलाई। डॉ. भानु प्रताप, अधिष्ठाता उद्यानकी एवं वानिकी महाविद्यालय, डॉ. सीताराम मिश्रा, सह-अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ. एस.पी. सिंह, सह-अधिष्ठाता छात्र कल्याण, सीनियर प्रोफेसर डॉ. नमिता जोशी एवं विभिन्न महिला छात्रावासों के महिला छात्रावास अधीक्षक, सह अधीक्षक, प्राध्यापक गण एवं छात्राएं मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन माननीय कुलपति डॉ. पी.एस. प्रमाणिक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी के निर्देशन में यूजीसी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. दिवाकर सिंह ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

