-सपा कार्यालय में गूंजे बाबासाहेब के विचार
अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि बाबासाहेब द्वारा रचित संविधान ही देश की लोकतांत्रिक आत्मा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही गरीब, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी इसी मार्ग पर चलती रहेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी देश को एकजुट रखने की प्रेरणा देते हैं। वहीं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में समानता, भाईचारे और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करें। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर महासचिव हामिद जाफर मिशम, बाबूराम गौड़, प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अचल यादव, प्रदेश सचिव बलराम मौर्य, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष रामकरन यादव, जिला उपाध्यक्ष ललित यादव, जिला उपाध्यक्ष ओरौनी प्रसाद पासवान, संजय चौधरी, सुनील पासवान, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव, पूजा वर्मा, घनश्याम यादव, एडवोकेट कपिंजल निषाद, बृजेश सिंह चौहान, जिला सचिव अंसार अहमद बब्बन, सतीश यादव, पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण पासी, महानगर महिला सभा अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, जिला सचिव सीताराम यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव पवन यादव ‘बिट्टूÓ, राम प्रताप यादव, पूर्व प्रधान विनोद कनौजिया, राम बक्स यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अश्विनी यादव, प्रवीण राठौर, विजय यादव, रामबरन यादव, जगराम यादव, एडवोकेट विपिन यादव, जितेंद्र यादव एवं शिव शंकर ‘शिवाÓ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में सामाजिक समरसता, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जय भीम और समाजवाद जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

