अयोध्या 14 अपै्रल (आरएनएस)। भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता और न्याय के महान प्रवर्तक डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर अधिवक्ता परिषद के अधिवक्ताओं ने कचहरी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया उन्हें नमन, अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला अयोध्या के अध्यक्ष अरविंद कौल ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया उन्हें नमन और कहा डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचार हमें एक ऐसे समाज का निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जहां हर नागरिक को समान अधिकार ,सम्मान और अवसर प्राप्त हो, अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया और कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी उन्होंने देश की अखंडता के लिए धारा 370 का मजबूती से विरोध किया ,समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र देने वाले बाबा साहेब का जीवन यह सीखता है कि जब संकल्प देश सेवा और लोगों के कल्याण का हो तब हर बाधा छोटी हो जाती है सामाजिक न्याय के पुरोधा संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत नगर निगम क्षेत्र में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों को अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष माला पहनाकर सम्मानित किया गया, सम्मानित होने वालों में सफाई कर्मियों में सूरज चौधरी, राजकुमार, संदीप, रामू और सुरेश आदि रहे कार्यक्रम के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें अंबेडकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई माल्यार्पण कार्यक्रम एवं गोष्ठी में प्रमुख रूप से अधिवक्ता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ,अधिवक्ता परमेश सोनी, परिषद की मंत्री वर्षा, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वैद , पूर्व पार्षद अनुभव जायसवाल अनु, राधा रमन सिंह आनंद पांडे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

