रांची 14 अप्रैल (आरएनएस)। स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर संवाद को सशक्त करने के उद्देश्य से ब्रेस्ट कैंसर टुड नामक दो दिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन का आयोजन 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची एवं होटल सेलिब्रेशन इन, रांची में किया जाएगा। यह आयोजन डॉ. नम्रता महांसारिया के नेतृत्व में संपन्न होगा। यह सम्मेलन एबीसी (एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जनस ऑफ इंडिया), एसी झारखंड चैष्ट्र (एसोसिएशन ऑफ सर्जनस ऑफ इंडिया) तथा डिपार्टमेंट ऑफ सर्जरी, रिम्स के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में झारखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख ऑन्कोलॉजिस्स्, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक एवं शोधकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चा एवं अकादमिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्मृन कैंसर की समय पर पहचान, उन्नत उपचार एवं समग्र रोगी देखभाल पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कल्पना सोरेन होंगी, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति समाज में जागरूकता एवं सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहित करेगी।
इस आयोजन के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सतीश शर्मा (मेडिकल आँकोलॉजिस्ट) तथा ऑर्गेनाइजिंग ट्रेजरार डॉ. सतवीर सिंह (सर्जिकल आँकोलॉजिस्ट) हैं। दोनों ही आज आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उपस्थित रहे और मीडिया के साथ सम्मेलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर डॉ. नम्रता महांसारिया ने कहा कि स्मृन कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए जागरूकता, समय पर जांच एवं बहु-विषयक सहयोग को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।
इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य पेशेवरों के भाग लेने की संभावना है, जिससे यह ज्ञान, अनुभव एवं नवाचारों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

