रांची 14 अप्रैल (आरएनएस)। वल्र्ड आर्ट डे* के खास मौके पर आईफा इंटरनेशनल, रांची में एक शानदार पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहां बच्चों और युवाओं ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए जीवंत कर दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और रचनात्मकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर छुपी कला को पहचानना और उसे खुलकर सामने आने का अवसर देना था। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से प्रकृति, संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बहुत ही सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रसिद्ध कला शिक्षक *मोहम्मद साबिर हुसैन?* ने किया, जिनकी प्रेरणा से प्रतिभागियों में नया आत्मविश्वास देखने को मिला। इस अवसर पर *मुख्य अतिथि श्रीमती जैनाब* की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में *शगुफ्ता बानो,* *अल्मा हसन* और *चंदा* का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

