रामनवमी 2026: उत्कृष्ट झांकियों और ताशा दलों को मिलेगा सम्मान, 15 अप्रैल को समारोह
रांची 14 अप्रैल (आरएनएस)। श्री महावीर मंडल रांची महानगर द्वारा रामनवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित भव्य झांकी एवं ताशा पार्टी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के उपरांत अब विजेताओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन महानगर अध्यक्ष श्री कुणाल अजमानी की अध्यक्षता मै किया जा रहा है। यह समारोह दिनांक 15 अप्रैल 2026, दिन बुधवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रथम तल्ला स्थित सभागार में संध्या 04:00 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले झांकी एवं ताशा पार्टी दलों को शील्ड एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।ड्ढउल्लेखनीय है कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव के दौरान निकली भव्य झांकियों और ऊर्जावान ताशा प्रस्तुतियों ने पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया था। विभिन्न मंडलों ने अपनी कला, अनुशासन और भक्ति भाव का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
समारोह में शहर के गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की जाएगी तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।अत: सभी झांकी एवं ताशा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मंडलों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना पुरस्कार ग्रहण करें एवं कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाएं। ये जानकारी प्रवक्ता बादल सिंह ने दिया
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

